ग्वालियर में भाजपा नेताओं की होली के रंग,
होली मिलन के बहाने शक्ति प्रदर्शन का मौका,
किसने मारी बाजी देखिए खास खबर।
ग्वालियर में भाजपा नेताओं की होली रंग गुलाल से सराबोर रही। एक ओर जहाँ ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के निवास पर सुबह से ही होली की बधाइयां देने वालों का तांता लगा रहा वहीं दूसरी ओर ग्वालियर सांसद भारत सिंह कुशवाहा भी अपने समर्थकों के साथ होली के रंग में रंगे नेता आए। भारत सिंह कुशवाहा अपने बॉस नरेंद्र सिंह तोमर की तरह कुर्सी पर बैठकर लोगों की बधाइयां स्वीकार करते नजर आए तो ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर अपने समर्थकों के मुँह में गुलाब जामुन डालते दिखाई दिए।बहरहाल जो भी हो लेकिन सत्ता की चाशनी के लालच में दोनों के ही आवासों पर समर्थकों की भीड़ जुटी रही। राजनीति में कार्यकर्ताओं की यह भीड़ ही किसी भी नेता का कद निश्चित करती है। लेकिन इन सबसे जुदा और अनोखा नजारा दिखाई दिया मध्यप्रदेश भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल के निवास पर जो वर्तमान में किसी भी सरकारी पद पर नहीं हैं लेकिन उनके सौम्य स्वभाव और राजनीतिक समझ के
चलते सबसे अधिक लोग उनके निवास पर ही देखे गए। तस्वीरों में आप देखेंगे कि ग्वालियर में ठाठीपुर स्थित निवास पर निर्माणाधीन भवन के कच्चे पक्के प्रांगण में उनके समर्थकों में आम जनता की मौजूदगी सर्वाधिक थी भाजपा कार्यकर्ताओं का हुजूम भी था और खास तौर पर उनसे लगाव रखने वाले व्यवसाई और समाजसेवी भी भारी संख्या में पहुंँचे। सांगठनिक शक्ति का ऐसा नजारा कम ही देखने को मिलता है जब आप किसी भी लाभदायक पद न होते हुए भी इस कदर लोकप्रिय हैं इसका सीधा कारण ये है कि आशीष अग्रवाल अंचल की गुटबाजी को दरकिनार करते हुए सही मायनों में केवल और केवल भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता नजर आते हैं यही वजह है कि हर वर्ग और गुट के कार्यकर्ताओं को स्नेह उन्हें हासिल है ये भी कह सकते हैं कि ग्वालियर चम्बल अंचल पर हावी गुटबाजी में मोहरा बने मंत्रियों और नेताओं की होड़ में आशीष अग्रवाल का बेहतर प्रबंधन और एक आम भाजपा कार्यकर्ता के तौर पर पहचान बनाना भविष्य में पार्टी की गुटबाजी को खत्म करने में अहम भूमिका निभा सकता है।
