Headlines

वहशी पति का कारनामा_पत्नी कार नहीं लाई तो ऐसिड से कर दिया हमला

ग्वालियर,नशेड़ी पति ने पत्नी पर किया ऐसिड अटैक,

ससुराल से कार नहीं मिलने पर नाराज था आरोपी पति

ग्वालियर में नशे में चूर पति ने पत्नी पर एसिड अटैक किया है। जिस वक्त पति ने पत्नी पर एसिड अटैक किया उस वक्त पत्नी अपने गोद में चार माह की बेटी को लिए हुए थी। वह और उसकी बेटी एसिड की बूंदें गिरने से झुलस गई। बहू की आवाज सुन ससुर बचाने आया तो वह भी एसिड से झुलस गया। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के लोहिया बाजार की है। पति कार की डिमांड कर रहा था। जिसका पत्नी विरोध कर रही थी। पत्नी ने इलाज कराने के बाद पति की शिकायत थाने में की है। वही पुलिस ने पत्नी की शिकायत पर पति के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

वीओ- दअरसल ग्वालियर के डबरा में रहने वाली 28 साल की योगिता अग्रवाल की शादी 06 फरवरी 2024 में लोहिया बाजार निवासी मनन अग्रवाल के साथ हिन्दू रीति रिवाज से हुई थी। बेटी की शादी में योगिता के पिता ने अपनी अहसियत से ज्यादा खर्च किया था। शादी के बाद 15 से 20 दिन तक सब ठीक रहा। लेकिन इसके बाद उसे सास-ससुर व पति कहने लगे कि शादी में कार देनी चाहिए। इसके बाद पति ने योगिता से कहा कि वह अपने पिता से कार की बात कहे। लेकिन उसने समझाया कि पिता के पास अब उतने पैसे नहीं हैं। लेकिन पति मनन अग्रवाल उसे प्रतड़ित करता रहा। चार माह पूर्व योगिता ने एक बच्ची को जन्म दिया था। कार मांगे जाने और विरोध करने पर मारपीट की शिकायत योगिता ने अपने मायके पक्ष को भी बताई थी। होली दहन के एक दिन पहले 01 मार्च की रात 9 बजे मनन नशे में घर पहुंचा था। उसने पत्नी से फिर कार के लिए पिता को फोन लगाने के लिए कहा। पत्नी ने विरोध किया तो उसने गालियां देना शुरू कर दिया और वह एसिड की बोतल लेकर आया फिर पत्नी पर उछाल दिया। जिस वक्त उसने पत्नी पर एसिड उछाला उस वक्त 4 माह की बेटी भी गोदी में थी। एसिड से योगिता हाथ, बांए पैर की पिंडली व थाई पर झुलस गई और बच्ची का भी चेहरा और हाथ झुलस गया। जब ससुर महेन्द्र अग्रवाल बहु को बचाने आए तो उनके शर्ट पर एसिड की बूंदे गिर गई जिससे उनका हाथ झुलस गया। घटना के बाद घायल को तत्काल हाॅस्पिटल पहुंचाया गया है। इलाज के बाद घायल योगिता उसकी बेटी को मायके पक्ष वाले अपने साथ डबरा ले गए। लेकिन उससे पहले वह थाने पहुँची और अपने साथ हुई घटना की शिकायत की। वही पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी पति के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश में कर दी है।

Please follow and like us:
Pin Share
INSTAGRAM