Headlines

ग्वालियर में आपसी विवाद में युवक को मारी गोली,

आरोपी को फरियादी बनाने की साजिश का पर्दाफाश

ग्वालियर के गोला का मंदिर थाना क्षेत्र के पिंटो पार्क की शिव कॉलोनी में आपसी विवाद में विकास साहू नाम के युवक को गोली मार दी गई.हमलावर मधुसूदन तोमर मौके से गोली मारने के बाद खुद ही थाने पहुंच गया। लेकिन जब विकास के पिता की जगह आरोपी मधुसूदन तोमर खुद ही फरियादी बनने की जिद करने लगा, तब पुलिस को कुछ शक हुआ. यह घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई थी. जिससे स्थिति साफ हो गई मधुसूदन हाथ में कट्टा लेकर इधर-उधर दौड़ता दिखाई दिया बाद में विकास साहू गिरता हुआ वीडियो में दिखा पता चला है कि मधुसूदन तोमर का पड़ोसी शालू और रवि गुर्जर से विवाद हुआ था इसी को लेकर मधुसूदन उर्फ पोपट तोमर ने घर से पिस्तौल लाकर गोली चला दी जो उसके दोस्त विकास को लगी. घायल विकास साहू निजी अस्पताल में भर्ती कराया.गोली उसके सीने में लगकर पीठ से पार हो गई. विवाद का कारण फिलहाल साफ नहीं हुआ है.
बाइट-रॉबिन जैन,सीएसपी, ग्वालियर

Please follow and like us:
Pin Share
INSTAGRAM