Headlines

दोनों मुन्ना नहीं आए काम तो फरियादियों ने लगाई आशीष से गुहार

जनता की नई उम्मीद बने आशीष अग्रवाल,

क्या लोगों को बेघर होने से बचा पाएँगे…?

ग्वालियर में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल के निवास पर अपनी गुहार लगाने पहुंची यह आम जनता वो है जो प्रशासन द्वारा की जा रही कार्यवाही से परेशान है। आपको बता दें कि ग्वालियर में आश्वासन देने वाले वरिष्ठ नेताओं की भीड़ से तंग आ चुके लोगों ने अपनी समस्याओं को सुलझाने के लिए उनसे अपना दुखड़ा बताने के लिए एक नया चेहरा चुन लिया है। जो ना तो शासन का है ना प्रशासन का और ना ही किसी नेता का कट्टर समर्थक। दरअसल ग्वालियर की मुरार नदी के आसपास के क्षेत्र में रहने वाले इन लोगों ने लाखों करोड़ों रुपए देकर अपने और अपने परिवार के लिए एक छोटे से आशियाना बनाया था। लेकिन अब जिला प्रशासन उसे अतिक्रमण मानते हुए उनके घरों को तोड़ने पर आमादा है। मुरार क्षेत्र में नेता और भी हैं उदाहरण के तौर पर देश के वरिष्ठ नेताओं में शुमार होने वाले मुन्ना भैया और महाराज के करीबी कहे जाने वाले जिन्हें जनता ने जानकारी दिया था यानी मुन्नालाल गोयल लेकिन दोनों ने ही आम जनता की परेशानी को नहीं समझ पाया और यही वजह रही की शासन प्रशासन में दखल न होने के बावजूद आम जनता को भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल में अपना नया मसीहा नजर आया। आशीष अग्रवाल ने अपने निवास पर पहुंचे इन लोगों को सुना और इनके आशियाने को‌ बचाने‌ के लिए सरकार और प्रशासन तक बात पहुंँचाने का भरोसा दिया। बता दें की ग्वालियर की मुरार नदी पर जारी नगर निगम की कार्यवाही से प्रभावित पीड़ित परिवारों ने आशीष अग्रवाल से मिलकर बताया की नगर निगम द्वारा हमारी भूमि की विधिवत्त रजिस्ट्री हो चुकी है साथ ही अभिलेखों में नामांतरण भी किया जा चुका है इसके साथ हर प्रकार का टैक्स हम लगातार भरते रहे हैं बावजूद इसके जिस तरह की मनमानी और अन्य पूर्ण कार्यवाही हमारे घरों पर की जा रही है। आशीष अग्रवाल ने सभी लोगों की समस्याएं ध्यानपूर्वक सुनकर उन्हें कलेक्टर और निगम कमिश्नर से चर्चा करने के लिए कहा है। अब देखना यह है कि भारतीय जनता पार्टी के शासन प्रशासन में बैठे नेता जिन्होंने इनकी समस्याओं से किनारा कर लिया उन समस्याओं को भाजपा संगठन में अपनी‌ सेवाएं दे रहे आशीष अग्रवाल कैसे हल करेंगे। हालांकि अब तक के रिकॉर्ड में आशीष अग्रवाल ने जो भी काम लिया उसे पूरी तरह से संपन्न किया है बड़ा सवाल यह है कि यदि इन पीड़ितों की समस्याएं आशीष अग्रवाल उलझा देते हैं तो ग्वालियर में एक निष्पक्ष निर्दोष और निर्विरोध नेता का पदार्पण होना निश्चित है।

 

Please follow and like us:
Pin Share
INSTAGRAM