दोस्त को वीडियो कॉल कर फांसी पर झूला युवक
मौत का लाइव वीडियो वायरल
दुष्कर्म के झूठे केस की फँसाने की मिल रही थी धमकी
गैसाबाद थाना क्षेत्र के मोहरई गांव की घटना
दमोह जिले के गैसाबाद थाना क्षेत्र के मोहरई गांव में आत्महत्या की सनसनीखेज वारदात सामने आई यहां एक युवक ने पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, मृतक का नाम रोहित राय बताया गया , आत्महत्या के पूर्व मृतक ने गले में फांसी का फंदा डालकर,पेड़ पर चढ़कर अपने दोस्त को वीडियो कॉल कर समस्या बताई, मृतक रोहित ने नामजद व्यक्ति पर 50 हजार रुपए मांगने और धमकी देकर दुष्कर्म के केस में फंसाने की बात अपने दोस्त को बताई, इस दौरान मृतक का दोस्त उसे काफी समझाने का प्रयास करता रहा लेकिन कुछ देर बाद ही मृतक फांसी का फंदा लगाकर पेड़ से कूद गया और अलविदा कह कर मौत को गले लगा लिया।
घटना से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ जिसमें मृतक द्वारा व्यक्ति को पूर्व में दो लाख रुपए देने और 50000 के लिए परेशान करने की बात अपने दोस्त को बताई गई।
घटना की सूचना मिलने पर गैसाबाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और,शव का पंचनामा कारवाई के बाद शव को पीएम के लिए हटा सिविल अस्पताल भेजा है और मामले की जांच पुलिस कर रही है।
मामले में परिजनों ने गांव के ही घनश्याम अहिरवार पर ब्लैकमेलिंग और प्रताड़ना के आरोप लगाते हुए जांच और दोषियों पर कार्यवाही की मांग की है।
आरोप है कि उक्त व्यक्ति शिकायती किस्म का है जो लोगो को झूठी रिपोर्ट कर दबाब बनाता है
मामले में गैसाबाद थाना प्रभारी सौरभ शर्मा का कहना है की वीडियो और परिजनों के बयानों के आधार पर जांच जारी है वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
