Headlines

वर्चस्व की जंग में जरूरी मुद्दों से किनारा_अपनी अपनी डफली अपना अपना राग

ग्वालियर में वर्चस्व की राजनीति

केंद्रीय मंत्री सिंधिया और भारत सिंह दोनों मैदान में,

निरीक्षण के बहाने श्रेय लेने की कवायद।

एंकर-: ग्वालियर चम्बल की सियासत एक बार फिर दो खेमों में बंटी हुई नजर आ रही है। हालांकि ये दोनों खेमे कांग्रेस बनाम भाजपा कतई नहीं हैं ये उठा-पटक केवल नई और पुरानी भाजपा के बीच है श्रेय लेने की होड़ में गुना सांसद और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और ग्वालियर सांसद भारत सिंह कुशवाहा के बीच वर्चस्व और शक्ति प्रदर्शन की जंग छिड़ गई है। दो दिन पहले ग्वालियर में निर्माणाधीन वेस्टर्न बाईपास का निरीक्षण करने पहुंचे ग्वालियर सांसद ने वेस्टर्न बाईपास के निरीक्षण के दूसरे दिन ही कलेक्ट्रेट में सिंधिया समर्थक मंत्री और विधायक अपनी की गैरमौजूदगी में दिशा की मैराथन बैठक लेकर अपनी ताकत और रूतबा दिखा दिया। इस बैठक में कम से कम सिंधिया खेमे के माने जाने वाले प्रभारी मंत्री तुलसी सिलावट को तो उपस्थित होना था। लेकिन किन्हीं अपरिहार्य कारणों से वे दिशा की समीक्षा बैठक में नहीं पहुँचे। लेकिन बड़ा सवाल यह है कि जब ग्वालियर सांसद भारत सिंह कुशवाहा जब वेस्टर्न बाईपास का निरीक्षण कर चुके थे अधिकारियों को दिशा-निर्देश दे चुके थे तो फिर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को अपने चंद घंटों के ग्वालियर दौरे पर वेस्टर्न बाईपास के निरीक्षण की जल्दी क्या पड़ी थी। निरीक्षण के दौरान भारत सिंह कुशवाहा ने एक दो मीडिया कर्मियों को बुलावा भेजा लेकिन केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने न जाने अपने कार्यकर्ताओं को क्या संदेश दे डाला कि ग्वालियर से लेकर निरावली और सभास्थल कुलैथ तक अपने स्वागत वंदन और अभिनंदन की कतारें लगवा दीं। लेकिन सांसद भारत सिंह कुशवाहा यहाँ भी बाजी मार ले गए उन्होंने सुबह सवेरे ही चम्बल ग्वालियर पेयजल प्रोजेक्ट के निरीक्षण के लिए निकल पड़े जबकि सिंधिया जी लगभग साढ़े 12 बजे वेस्टर्न बाईपास पर अवतरित हुए।

बहरहाल जो भी हो इस सियासी शक्ति प्रदर्शन और श्रेय लेने की होड़ ने एक बात तो पक्की है कि बॉस और महाराज के बीच सियासी दांव-पेंच कब किसको पटखनी दे दें कहा नहीं जा सकता। लेकिन इस गुटबाजी से कहीं विकास कार्यों की गति में कोई बड़ा रोड़ा न आ जाए जो ग्वालियर चंबल अंचल की जनता पर भारी पड़ जाए।

 

Please follow and like us:
Pin Share
INSTAGRAM