Headlines

ungali.in की खबर का असर_मासूम की मौत पर जागा पुलिस प्रशासन

ungali.in पर खबर चलने के बाद कब्र से निकाली मासूम की लाश

संवेदनहीन पुलिस प्रशासन ने घंटों तक लटकाए रखा मामला

मासूम की मौत के कई घंटों बाद भी मामला नहीं किया था दर्ज

ग्वालियर में एक बार फिर ungali.in की खबर का बड़ा असर हुआ है। जहां ungali.in पर मौत के स्विमिंग पूल में मासूम की मौत की खबर चलने के बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आया है और स्विमिंग पूल में डूबने से एक मासूम की मौत मामले में पुलिस बच्चे के शव का पोस्टमार्टम कराएगी। गौरतलब है कि सोमवार की रात गिरवाई स्थित प्रिंस मामा के होटल में अपने परिवार के साथ खाना खाने पहुँचे मासूम वेद पाल की स्विमिंग पूल में डूबने से मौत हो गई थी। चैनल पर खबर चलने बाद पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह ने थाना प्रभारी को मामले में कार्रवाई के निर्देश दिए जिसके बाद पुलिस ने लक्ष्मीगंज के बच्चों के श्मशान घाट से बच्चे का शव निकलवाया और मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Please follow and like us:
Pin Share
INSTAGRAM