Headlines

पहली एनिवर्सरी से पहले आखिर क्यों विवाहिता ने दी अपनी जान

ग्वालियर में नवविविहिता ने ससुरालियों से तंग आकर दी जान,

परिजनों ने किया हंगामा_एफआईआर की मांग


ग्वालियर के सुरैयापुरा में रहने‌ वाली पलक पुरबिया ने देर रात फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। जिसके बाद मृतका पलक के परिजनों ने सिविल अस्पताल के बाहर चक्का जाम कर दिया। परिजनों की मांग थी कि पलक के हत्यारों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाए। वहीं पलक के परिजनों का कहना है कि ससुराल वालों द्वारा पलक को पिछले तीन‌ दिनों से भूखा प्यासा रखा जा रहा था। जब हमने पलक है मिलने की कोशिश की तो हमें नहीं मिलने‌ दिया गया। पलक के भाई ने बताया कि पलक‌ के शरीर पर मारपीट के निशान भी मिले हैं। मृतका की ससुरालीजन काफी दिनों से दहेज और गाड़ी‌ की मांग कर रहे‌ थे। पुलिस के मुताबिक मर्ग‌ कायम कर शव‌ को पीएम के लिए भेज दिया मामला की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Please follow and like us:
Pin Share
INSTAGRAM