ग्वालियर, मौत के स्विमिंग पूल ने ली एक और मासूम की जान,
बिना नियम कायदों के धड़ल्ले से संचालित हैं अवैध स्विमिंग पूल,
प्रशासन सालों से देख रहा लोगों की मौत का तमाशा।
ग्वालियर में मौत के स्विमिंग पूल ने एक और मासूम की जान ले ली। दरअसल यह मौत केवल एक मासूम की नहीं है ये मौत हो उस भरोसे की उस विश्वास की जो आम जनता द्वारा जिला प्रशासन और नगर निगम पर किया गया था। कि ये विभाग अपनी जिम्मेदारी निभाएँगे लेकिन न तो प्रशासन और न ही नगर निगम ने ही अपना काम किया और इस वर्ष सीजन की पहली मौत एक मासूम की हो गई। जब मृतक के परिजन शिकायत करने गिरवाई थाने पहुंँचे तो वहाँ भी मायूसी हाथ लगी और मासूम की मौत के कई घंटों बाद भी अब तक मामला दर्ज नहीं हो पाया। दरअसल ग्वालियर के गिरवाई इलाके में स्थित प्रिंस रिजॉर्ट में अवैध स्विमिंग पूल में डूबने से एक बच्चे की मौत हो गई। मृतक के परिजनों के मुताबिक वे सोमवार की रात अपने परिवार के साथ खाना खाने मामा के होटल पहुंचे थे। उसी दौरान बच्चा अपने परिवार के साथ होटल में स्थित स्विमिंग पूल में परिजन नहाने चला गया होटल में बच्चों और बड़ों के लिए दो अलग अलग पूल बने हैं। लेकिन बच्चा नहाते हुए कब बड़े स्विमिंग पूल में चला गया पता नहीं चला। जब काफी देर तक बच्चा नहीं मिला तो उन्होंने तलाश शुरू की जिसके बाद बच्चा बड़े स्विमिंग पूल की तलहटी में मृत अवस्था में मिला। होटल मालिक ने समझौते का झांसा देकर उन्हें वहाँ से रवाना कर दिया। उन्होंने इसके बाद बच्चे को देर रात दफना दिया। जब होटल वाला अपने वादे से मुकर गया उसके बाद बच्चे को गंवा चुके परिजन थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज करने की मांग करने लगे। काफी देर तक पुलिस इस मामले में टालमटोल करती रही। वहीं सुबह से ही थाना प्रभारी की गैरमौजूदगी भी पीड़ितों की सुनवाई में बाधा बनी। खबर लिखे जाने तक पुलिस ने रिजॉर्ट संचालक के खिलाफ मामला दर्ज नहीं किया है।अब देखना होगा कि पुलिस किस तरह से मृतक के परिजनों को न्याय दिला पाएगी।
