Headlines

ग्वालियर में साइबर फ्रॉड के बड़े रैकेट का खुलासा, म्यूल एकाउंट भी मिले

ग्वालियर,बहोड़ापुर के शिवनगर में ऑनलाइन सट्टे और म्यूल एकाउंट का बड़ा रैकिट_10 गिरफ्तार

ग्वालियर पुलिस ने एक बड़े इंटरस्टेट ऑनलाइन गैंबलिंग व साइबर फ्रॉड सिंडिकेट का पर्दाफाश किया है.गिरोह देश के विभिन्न राज्यों से ‘म्यूल अकाउंट्स’ अरेंज करता था और उसमें ऑनलाइन सट्टे तथा साइबर ठगी की करोड़ों रुपए की रकम को ट्रांसफर कर ठिकाने लगाता था। पुलिस ने कुल 10 आरोपियों को रंगेहाथ दबोचा है। इनके पास से लाखों रुपए के एटीएम कार्ड, स्कॉर्पियो, लैपटॉप, बैंक पासबुक, चेकबुक व डिटेल मिली है। फिलहाल पुलिस इनसे पूछताछ कर रही है।

दरअसल ग्वालियर के बहोड़ापुर थाना क्षेत्र की शिवनगर कॉलोनी में एक मकान किराए पर लेकर पूरा सिंडिकेट ऑपरेट हो रहा था। आरोपी ऑनलाइन सट्टे, जुए और गेमिंग ऐप्स का बकायदा ‘पैनल’ लेकर बैठे थे।मोबाइल और लैपटॉप के जरिए ये लोग आम जनता और युवाओं को कम रुपए के बदले अधिक रुपए देने का लालच देकर अवैध रूप से सट्टा संचालित कर रहे थे। जब कोई मोटी रकम जीत लेता था तो उसे पैसा न देते हुए उलझा देते थे और उस राशि को खरीदे गए म्यूल अकाउंट में ट्रांसफर कर ठिकाने लगा देते थे। ठगी और सट्टेबाजी का पैसा ये अपने खुद के बैंक खातों में नहीं मंगाते थे। इसके लिए उन्होंने गरीब और सीधे-साधे लोगों को चंद रुपयों का लालच देकर भारी संख्या में ‘म्यूल अकाउंट्स’ खरीद रखे थे।

जैसे ही सट्टे या ठगी का पैसा इन खातों में आता, आरोपी एटीएम कार्ड्स के जरिए तुरंत रकम निकालकर उसे ब्लैक से व्हाइट मनी में तब्दील कर देते थे। पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स और बैंकिंग सामग्री जब्त की है। पुलिस अब जब्त किए गए 42 एटीएम कार्ड और 13 पासबुकों के अकाउंट नंबर्स को खंगाल रही है। इन खातों में पिछले कुछ महीनों में करोड़ों रुपये के संदेहास्पद ट्रांजैक्शन होने की आशंका है। पुलिस इन बैंक खातों को फ्रीज कराने के लिए संबंधित बैंकों को पत्र लिख रही है, साथ ही नेशनल साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल की मदद से यह पता लगाया जा रहा है कि इन खातों का इस्तेमाल देश में और कहां-कहां ठगी के लिए किया गया है।

बाइट-रोबिन जैन,सीएसपी,ग्वालियर

Please follow and like us:
Pin Share
INSTAGRAM