Headlines

शातिर ठग सचिन सोनी के नकली सोने के कारोबार का खुलासा_शिकारों की आपबीती

ठग सचिन के शिकारों में इजाफा

जीजा के साथ मिलकर नकली सोने का कारोबार

1kg सोना गिरवी रख कर हुआ गायब

ग्वालियर में दर्जनों लोगों का सोना हड़पने वाले ठग सुनार सचिन सोनी के द्वारा पीड़ितों का आंकड़ा लगातार बढ़ता ही जा रहा है। ग्वालियर के गिरगांव के गुर्जर समाज के लोगों को ठगने के बाद अब नए नए शिकार सामने आ रहे हैं। ये रब्बी खान हैं जो सचिन सोनी और उसके परिवार के हाथों एक किलो सोना गंवाने के बाद आत्महत्या जैसा कदम उठाने‌ की बात कर रहे हैं। इन्होंने सचिन सोनी के पास परिवार का एक किलो सोना गिरवी रखा था लेकिन अब वो सोना भी सचिन सोनी की भेंट चढ़ चुका है। वहीं दूसरी ओर एक और पीड़ित हैं पंकज मिश्रा जिन्होंने सचिन सोनी को अपना पुराना सोना दिया था लेकिन सचिन ने अपने जीजा जो आर्टीफिशियल ज्वैलरी का काम करता है उससे नकली हार बनवाकर इन्हें थमा दिया। पंकज मिश्रा ने सोचा कि सोना असली है लेकिन जब पंकज ने उसे चैक‌ कराया तो वह सचिन सोनी की ही तरह नकली‌ निकला। हम आपको कुछ तस्वीरें दिखा‌ रहे हैं जो आपको सचिन सोनी की लक्जरी लाइफ स्टाइल को बयान करती हैं इन तस्वीरों में आप देखेंगे कि सचिन सोनी और उसका परिवार और आर्टीफिशियल ज्वैलरी का कारोबार करने वाले उसके जीजा समेत एक बड़ा नेक्सस सामने आया है। अपुष्ट खबरों के मुताबिक सचिन सोनी ने अपने यहांँ सोना गंवाने की मशीन तक लगा रखी थी इससे समझा जा सकता है कि सोने की ठगी का कारोबार किस कदर फैला‌ था।

बड़ा सवाल यह है कि पुलिस की नाक के नीचे इतना बड़ा ठगी का नैक्सस चलता रहा और पुलिस को कानों-कान खबर तक नहीं हुई। बहरहाल सचिन सोनी पुलिस की गिरफ्त में है और सीएसपी नागेंद्र सिंह सिकरवार के मुताबिक उसे रिमांड पर लेकर उससे पूछताछ जारी है। लेकिन कितनी पूछताछ हो पाएगी ये एक बड़ा और संदेहास्पद सवाल है। और वह भी तब जबकि पुलिस प्रशासन के साथ बेहतर तालमेल का उदाहरण उसके गिरफ्तारी के बाद सीधे जेल भेजने के रूप में सामने आ चुका है क्योंकि उसके पिता उसके जीजा और भाई अब तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।

Please follow and like us:
Pin Share
INSTAGRAM