बिफर गए मंत्री जब उठीं ऊँगलियाँ….

गुस्साए कैबिनेट मंत्री पत्रकारों के सवाल पर बिफरे….!

लोकेशन ग्वालियर

देखिए भ्रष्टाचार पर सवाल के बाद क्या बोले गोविंद सिंह राजपूत

एंकर-: पूर्व परिवहन आरक्षक सौरभ शर्मा के यहाँ छापे के सवाल पर मध्यप्रदेश के कैबिनेट मंत्री भड़क गए। मीडिया द्वारा यह सवाल किए जाने पर पहले तो मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि कौन बोला कौन बोला फिर कहा कि मैं नहीं जानता उसे,जांच करो ना उसकी, किसी विभाग में लाखों कर्मचारी होते हैं,किसने क्या किया, यह जांच का विषय है,

मेरा इससे क्या लेना देना है।

बता दें कि मंत्री गोविंद सिंह राजपूत आज ग्वालियर में ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के निवास पर उनके बड़े भाई के निधन के बाद शोक व्यक्त करने पहुंचे थे. शोक संवेदना के बाद सौरभ शर्मा के मामले पर उन्होंने मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए पूर्व परिवहन आरक्षक सौरभ शर्मा के बारे में मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा मैं उसे नहीं जानता हूँ, जांच की जाए उसकी.उन्होंने कहा कि किसी भी विभाग में लाखों कर्मचारी होते हैं,किसने क्या किया, यह जांच का विषय है, मेरा इससे क्या लेना देना है- आपको बता दें कि पूर्व परिवहन आरक्षक सौरभ शर्मा को मंत्री गोविंद सिंह राजपूत का करीबी बताया जाता है और इस पूरे मामले पर कांग्रेस पार्टी और पूरा विपक्ष सरकार पर लगातार हमलावर बनी हुई है।

 

बाइट-: गोविंद सिंह राजपूत,कैबिनेट मंत्री,मध्य प्रदेश सरकार

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

INSTAGRAM