Headlines

ग्वालियर की वर्ल्डफेमस सड़कें एक बार फिर चर्चा में_बारिश से पहले सुरंगे गड्ढों का मायाजाल_इनसे बचके

ग्वालियर की सड़कों पर एक बार फिर गड्ढों का साम्राज्य,

कांग्रेस ने निगम प्रशासन पर बोला हमला।

ग्वालियर में बारिश से पहले ही सड़कें बदहाली की कहानी कहती नजर आ रही हैं। बता दें कि पिछले वर्ष मानसून में शहर की अधिकांश सड़कों में सुरंगे निकल आई थीं जिससे नगर निगम समेत उन सभी एजेंसियों में व्याप्त भ्रष्टाचार की पोल गई थी जो सड़क निर्माण में जिम्मेदार थीं। ग्वालियर के शिंदे छावनी पर बीच सड़क में हुए इस जानलेवा गड्ढे को देखिए। मात्र 25 फुट की सड़क पर दस फुट का गड्ढा और धंसा हुआ चैम्बर निगम के भ्रष्टाचार की कहानी कह रहा है। कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील शर्मा ने बताया कि ग्वालियर के अस्पतालों में हर रोज 25 से 30 केस सड़क दुर्घटनाओं के आ‌ रहे हैं जिनका सबसे बड़ा कारण ग्वालियर के गड्ढे हैं। उन्होंने जिले के प्रभारी मंत्री तुलसी सिलावट ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर और सांसद भारत सिंह कुशवाहा पर निशाना साधते हुए कहा कि ये लोग शहर में हजारों करोड़ों की विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन करने‌ के दावे करते हैं लेकिन जमीनी हकीकत क्या है इससे मुँह मोड़ लेते हैं। अधोसंरचना विकास कार्यों को पलीता लगा रहे सत्ताधीशों को जनता की कोई परवाह ही‌ नहीं

बाइट-: सुनील‌ शर्मा प्रदेश उपाध्यक्ष कांग्रेस

Please follow and like us:
Pin Share
INSTAGRAM