पति ने ही पत्नी को बदनाम करने सोशल मीडिया पर अश्लील फोटो वायरल की

पति का घिनौना कारनामा_अपनी पत्नी के अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर किए वायरल

पत्नी ने लगाई पुलिस से न्याय की गुहार 

एंकर-: ग्वालियर शहर सिरोल इलाके में रहने वाली एक विवाहिता को उसका पति ही रिश्तेदारों को अश्लील फोटो और वीडियो भेज कर ब्लैकमेल कर रहा है. अरविंद परिहार नामक यह युवक अपनी पत्नी से हमले के मामले में समझौता करने के लिए दवाब बना रहा है। उसके एआई से जनरेट फोटो वीडियो बनाकर नजदीकी रिश्तेदारों को भेज कर उसे बदनाम कर रहा है। महिला ने पुलिस अधिकारियों से इसकी शिकायत की है पुलिस अफसरों की समझाइश पर महिला को सिरोल थाने भेजा गया है। महिला ने बताया कि उसने अरविंद परिहार से आर्य समाज मंदिर में दो साल पहले शादी की थी लेकिन अरविंद पहले से ही शादीशुदा था अब वह पूजा परिहार नामक की लड़की के साथ रह रहा है जिससे उसका एक बेटा भी है. पति के अफेयर सुनकर पीड़ित युवती ने उससे अलग होने का फैसला किया और उसकी शिकायत सिरोल थाने में की लेकिन अरविंद ने उसे अपने वाहन से टक्कर मार दी जिसके कारण उसे जेल भी जाना पड़ा जेल से छूटने के बाद अब वह पीड़ित युवती के एआई से अश्लील फोटो बनाकर उसे ब्लैकमेल कर रहा है।

बाइट-पीड़ित महिला

बाइट – हिना खान,सी एस पी,ग्वालियर

Please follow and like us:
Pin Share
INSTAGRAM