शहर में गौ अंग तस्करों का अवैध कत्लखाना,
सैंकड़ों गायों के अंगों की तस्करी का पर्दाफाश,
पुलिस प्रशासन की उदासीनता के बीच गौरक्षकों ने पकड़ा हड्डियों से भरा ट्रक।
ग्वालियर के सेवानगर इलाके में मुस्लिम बस्ती में सालों से गौवंश कत्लखाना चलाया जा रहा है। भैंस और पड़े को काटने के नाम पर गाय को काटने का मामले ने जिला प्रशासन और पुलिस के साथ इस अवैध धंधे को संरक्षण देने वाले नेताओं पर भी बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। गौरतलब है कि सेवानगर के नूरगंज में खुले में हड्डियाँ सड़ा हुआ मांस और जानवर काटने की शिकायतें पहले भी सामने आई हैं लेकिन प्रशासन द्वारा कोई कार्रवाई न करने से गौ तस्करों के हौसले बढ़े और गौवंश के अंगों से भरा ट्रक सामने आया है।
क्या है पूरा मामला जानिए
ग्वालियर में गौसेवकों ने बीती रात हड्डियों से भरा एक ट्रक पकड़ा और चक्काजाम करते हुए प्रदर्शन किया है। गौसेवकों ने ट्रक साइंस कॉलेज के सामने झांसी रोड पर पकड़ा था और ट्रक में गौवंश की हड्डियां होने की आशंका जताई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले को गंभीरता से लेते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध केस दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार ट्रक ग्वालियर में सेवा नगर से झांसी ले जाया जा रहा था, जहां ट्रक में सवार चार लोगों को हड्डियों की सप्लाई देनी थी। ट्रक चालक और ट्रक में सवार व्यक्ति यह साबित करने में असमर्थ रहे हैं कि हड्डियां किन जानवरों की हैं। ऐसे में पुलिस अब वेटनरी डॉक्टर्स से हड्डियों की जांच कराए जाने की तैयारी कर रही है। पकड़े गए आरोपियों में दो झांसी और दो आरोपी ग्वालियर के बताए गए हैं। पकड़े गए आरोपियों के नाम आसिफ खान, शाहरुख कुरैशी, अनवर कुरैशी और अरमान कुरैशी बताए गए हैं। फिलहाल पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर रही है और वेटनरी डॉक्टर्स की जांच रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है। तभी यह स्पष्ट हो सकेगा कि ट्रक में बरामद हड्डियां किन जानवरों की हैं।
बाइट – हिना खान, सीएसपी,झांसी रोड सर्किल,ग्वालियर
