ग्वालियर में बेखौफ बदमाशों ने युवक को बंधक बनाया
पिस्टल की नोंक पर बेरहमी से मारपीट
ग्वालियर में बेखौफ बदमाशों ने युवक को घर में बंधक बनाकर मारपीट की और कनपटी पर पिस्टल अड़ाकर गोली मारने की धमकी दी है.
दरअसल ग्वालियर के गोला का मंदिर थाना क्षेत्र के सैनिक कालोनी में रहने वाला आयुष भदौरिया रात को अपने घर पर मौजूद था। उसका परिचित आकाश परिहार घर पर आया। उसे बोला कि कुछ काम है। उसे दूसरी गली तक ले गया। यहां बदमाश मनोज राजावत रहता है। आयुष के साथ तीन-चार लोग और आ गए। फिर उसे मनोज के घर के अंदर ले गए। यहां मनोज पहले से मौजूद था। इन लोगों ने युवक की जमकर मारपीट की और कनपटी पर पिस्टल अड़ा कर गोली मारने की धमकी दी। जिसके दो घंटे बाद उसे छोड़ दिया गया । आरोपियों के चंगुल से छूटकर फरियादी थाने पहुंचा। और मामले की जानकारी पुलिस को दी. ASP जयराज कुबेर ने बताया कि ग्वालियर के गोले के मंदिर थाना क्षेत्र का यह मामला है. जिसमें फरियादी आयुष भदोरिया द्वारा शिकायत की गई है कि आरोपियों द्वारा बातचीत के बहाने उसे घर बुलाकर उसके साथ मारपीट की गई है. पुलिस घटना के फुटेज के आधार पर मामले की जांच पड़ताल कर रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
बाईट – जयराज कुबेर, ASP – ग्वालियर
