ग्वालियर,रेत का काले कारोबार ने ली एक और युवक की बलि,
पुरानी रंजिश में गोलीबारी_एक की मौत एक घायल
ग्वालियर में एक बार फिर रेत के अवैध कारोबार ने युवक की जान ले ली। ताज़ा मामला ग्वालियर के महाराज पुरा थाना क्षेत्र का है जहाँ रेत के कारोबार से जुड़े दो पक्षों में पुरानी रंजिश को लेकर हुए विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया और दोनों ही पक्षों के बीच गोलीबारी हो गई। फायरिंग की घटना में एक पक्ष के ससुर और दामाद को गोली लग गई जिसमें दामाद भोला गुर्जर की मौत हो गई और ससुर की हालत चिंताजनक बताई जा रही है।
दरअसल ग्वालियर के महाराज पुरा थाना अंतर्गत स्थित पटरी रोड पर विष्णु दुबे और सत्यभान गुर्जर के बीच रेत डंप करने को लेकर विवाद चल रहा था। आज सुबह 10 बजे के करीब दोनों ही पक्ष आमने-सामने आ गए और झगड़े ने खूनी रूप ले लिया। जिसके बाद एक व्यक्ति की गोली लगने से मौत हो गई और दूसरा व्यक्ति घायल अवस्था में निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। मौके पर भारी संख्या में पहुँची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में लिया। पुलिस के मुताबिक फायरिंग करने वाला विष्णु दुबे अपने चार पांच साथियों के साथ मौके से फरार हो गया जिसकी तलाश की जा रही है। परिजनों के अनुसार आरोपी विष्णु दुबे फौज से रिटायर हो और इलाके में रंगदारी करता है फूलबाग स्थित निजी अस्पताल में भी मृतक पक्ष के लोग बड़ी संख्या में पहुँचे जिसके बाद पुलिस ने आकर लोगों को समझाइश देकर शांत किया।
