ग्वालियर कलेक्ट्रेट पहुँचा कॉकरोच_
ऑर्गेनिक फार्मिंग का फर्जीवाड़ा उजागर किया
प्रशासन कृषि विभाग और खाद्य सुरक्षा विभाग की मिलीभगत पर लगाए गंभीर आरोप
ग्वालियर कलेक्ट्रेट में पहुँचे रिसर्च स्कॉलर स्टूडेंट उर्फ कॉकरोच ने शासन की उदासीनता और प्रशासनिक भ्रष्टाचार की पोल खोलने के लिए शिकायती आवेदन दिया है। कॉकरोच बने युवा रेप सिंह बघेल ने किसानों के साथ कृषि विभाग द्वारा ऑर्गेनिक फार्मिंग के नाम पर किसानों को दी जाने वाली सरकारी प्रोत्साहन राशि को खुर्द-बुर्द करने आरोप लगाया है। वहीं दूसरी ओर उनका यह भी कहना है कि कृषि विभाग ने सवालों के जवाब न दे पाने के चलता उन्हें आदतन शिकायत कर्ता घोषित कर दिया है। अपने पूरे शरीर पर शिकायतों का पुलिंदा लपेटे यह शख्स पागल नहीं है और न ही इसका दिमाग फिरा है। यह उन किसानों के हक को दिलाने आया है जिन्हें सरकारों ने अन्नदाता का दर्जा दिया है। बता दें कि ऑर्गेनिक फार्मिंग के नाम पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा चलाई जा रही किसान हितैषी योजनाओं को कृषि विभाग और जिला प्रशासन मिलकर पलीता लगा रहे हैं। ये कहना है कॉकरोच के वेश में आए रूप सिंह नामक युवक का। हालांकि आवेदन देने के बाद एडीएम सी बी प्रसाद ने इस मामले की जांच करने और कार्रवाई करने का आश्वासन तो दिया है लेकिन कलेक्टर की नाक के नीचे पल रहे खाद्य सुरक्षा विभाग के भ्रष्ट अफसरों के संरक्षण में आम जनता ऑर्गेनिक उत्पाद के नाम पर मिलावटी खाद्य पदार्थ बेच रहीं कंपनियों को किसी का डर नहीं है क्योंकि सैंया भए कोतवाल तो डर काहे का।
