
ग्वालियर चम्बल के सबसे बड़े अस्पताल का नशेबाज डॉक्टर
देखिए वीडियो
देश भर में महिला डॉक्टर्स की सुरक्षा दांव पर है बावजूद इसके मध्यप्रदेश में इस तरह के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे ताजा मामला ग्वालियर के जेएएच का है जहाँ शराब के नशे में चूर डॉक्टर द्वारा महिला डॉक्टर्स के साथ अभद्रता का मामला सामने आया है।
ग्वालियर के जेएएच में अक्सर डॉक्टरों द्वारा पेशेंट और अटेंडरों की मारपीट की घटनाओं आम हो चुकी हैं लेकिन अब नशे में धुत डॉक्टर अपनी ही कलीग से बदतमीजी और अभद्रता पर उतारू हैं। गौरतलब है कि महिला डॉक्टर और नर्सों की सुरक्षा को लेकर पूरा देश गुस्से में है वहीं ग्वालियर चंबल अंचल के सबसे बड़े जयारोग्य चिकित्सालय परिसर में डॉक्टर ही अपने साथ काम करने वाली डॉक्टरों को हड़काते नजर आ रहे हैं।
ये है मामला…
आपको बता दें कि जयारोग्य अस्पताल परिसर में स्थित मिल्क पार्लर के नजदीक खड़ी महिला डॉक्टर्स के बेवजह यहाँ कार्यरत जूनियर डॉक्टरों और डीन के कथित साले साहब हितेंद्र सिंह यादव पहुँचे और बेवजह वहाँ खड़ी महिला डॉक्टर्स से उलझने की कोशिश करने लगे। जब महिला डॉक्टर्स ने इसका विरोध किया तो डीन के कथित साले साहब जो कि शराब के नशे में थे ने उनके साथ गाली गलौज कर डाला।बता दें कि डीन के कथित साले साहब हितेंद्र सिंह यादव सागर में पदस्थ हैं और इस वीडियो में आप देखेंगे कि नशे में चूर डॉक्टर हितेंद्र सिंह यादव जो किस तरह से महिला डॉक्टर्स के साथ अभद्रता कर रहे हैं। हालांकि उनके साथ के डॉक्टर उन्हें समझा बुझाकर अलग ले जा रहे हैं। डीन के कथित साले साहब हितेंद्र सिंह यादव का राजनीतिक रसूख इतना ज्यादा है कि सागर में पदस्थ होते हुए भी यहाँ पीजी कर रहे हैं। इसके अलावा यह जूडा अध्यक्ष भी रह चुके हैं।
इस पूरे वीडियो और घटनाक्रम से समझा जा सकता है कि देश प्रदेश में महिला डॉक्टर जो लोगों की जिंदगी बचाती हैं उन्हें अपने ही सहकर्मियों से खतरा हो तो सुरक्षा की गारंटी कौन देगा। सबसे बड़ा सवाल है कि राजनीतिक रसूख और डीन के रिश्तेदार होने की धौंस देकर डॉक्टर हितेंद्र यादव जैसे कितने डॉक्टर जेएएच में मौजूद हैं हालांकि इस मामले में किसी तरह की शिकायत नहीं हुई है।और न ही कोई व्यक्ति या डॉक्टर इस मामले को लेकर कुछ बोला है।
लेकिन हमारी ये जिम्मेदारी है कि शिकायत न होने तक हम चुप नहीं बैठ सकते हम किसी वहशी दरिंदे को एक और कोलकाता कांड करने का मौका नहीं दे सकते। नशेड़ियों का अड्डा बन चुके जयारोग्य चिकित्सालय परिसर में अब इलाज नहीं केवल लूट होती नजर आती है चाहे वो पैसों की हो इज्जत की हो या फिर किसी पेशेंट और उसके परिजनों के सम्मान की। एक सवाल और उठता है कि ये खुद को डॉक्टर्स कहलाने वाले लोग अपने ही परिवार की महिलाओं की इज्जत उछालने में लगे हैं।
हम इस वीडियो और मामले की पुष्टि नहीं करते लेकिन अभद्रता करने वाले डॉक्टर की पहचान के साथ हमें ये खबर लगाना जरूरी लगा इसलिए क्योंकि हम किसी हादसेऔर अपराध के होने का इंतजार नहीं कर सकते।
