
बच्चे भूखे… परिवारों का पलायन… अफसर नींद में…
ये है स्मार्ट ग्वालियर
देखिए वीडियो में खास रिपोर्ट…
You Tube Link
Facebook Link
https://fb.watch/uyyhZ3cUy5/?mibextid=Nif5oz
बारिश से हाल बेहाल,अधिकारी जनप्रतिनिधि किसीने नहीं ली सुध
ग्वालियर, प्राकृतिक आपदा या नगर निगम की गलती ये तो ऊपर वाला ही तय करेगा क्योंकि बाढ़ग्रस्त शहर में कलेक्टर छुट्टी पर हैं निगमायुक्त गहरी नींद में हैं और जनप्रतिनिधि वोट लेकर मंत्री पद का आनंद उठा रहे हैं और अधिकारी हालातों का जायजा एसी में बैठकर ले रहे हैं ग्वालियर में 24 घंटे की बारिश ने अधिकांश इलाकों को जलमग्न कर दिया है ग्वालियर के बहोड़ापुर इलाके में शील नगर कॉलोनी में की परिवारों ने देर रात पलायन कर दिया। वहीं दो दिन से लोगों के घरों में खाना नहीं बना है ये बात हम नहीं यहाँ रहने वाले मासूम बच्चे कह रहे हैं। स्थिति इस कदर भयावह है कि लोगों का लाखों का नुक़सान हो गया है वहीं लोगों के घर गृहस्थी का सामान राशन टीवी फ्रिज कूलर समेत तमाम इलेक्ट्रॉनिक ,आइटम भी पानी में डूब गए हैं। इस पूरे इलाके में चार से पांच फीट तक पानी भर चुका है लोगों का आरोप है कि यहाँ एक भी जिम्मेदार अफसर अब तक नहीं पहुंचा है और न ही कोई अफसर इस संबंध में कैमरे के सामने आने को तैयार है लोग इस कदर आक्रोशित हैं कि अब गालियां तक दे रहे हैं स्थानीय रहवासियों का कहना है जनप्रतिनिधि केवल वोट लेने ही आते हैं लेकिन इस आपदा में वो भी गायब हैं। नगर निगम के दावों की पोल खोलती शहर में जलभराव की यह तस्वीर जो स्मार्ट सिटी ग्वालियर की बदहाल तस्वीर बयान करती है।
