Headlines

चम्बल में भगवान भी बागी… AK-47 थामे श्री गणेश


बंदूक के बिना ग्वालियर चम्बल अंचल की कल्पना करना मुश्किल है। प्राचीन काल से ही ग्वालियर चम्बल इलाका बंदूकों की गरज से दहलता रहा है, हथियारों का प्रदर्शन और शौक सर चढ़ कर बोलता है इसकी ही एक मिसाल हम आपको दिखाने जा रहे हैं जहाँ अब भगवान भी Ak-47 से आतंकवादियों का संहार करते नजर आ रहे हैं।
देखिए खास रिपोर्ट

https://fb.watch/uAV1JZtx_M/?mibextid=Nif5oz
ग्वालियर चम्बल अंचल की शान बंदूक अब गणेश उत्सव के दौरान पंडाल में स्थापित गणपति बप्पा के हाथ में बंदूक थमा दी गई है। इसके पीछे युवाओं की सोच‌ है भगवान के साथ में जो पारम्परिक हथियार थे वो पुराने हो चुके हैं जिनसे राक्षस डरा करते थे।अब आधुनिकता के दौर में आतंकवादी हैं जिनके लिए बंदूक और।र आधुनिक हथियार जरूरी हैं। बता दें कि ग्वालियर चम्बल अंचल में बंदूक रखना शान और रौब की बात समझी जाती है खासकर युवाओं में बंदूक का शौक है। यही वजह है कि अब युवा अपने आराध्य गणेश जी को बंदूक के साथ देखना चाहते हैं। देखिए AK-47 वाले गणपति की खास तस्वीरों के साथ युवाओं के हथियारों का शौक उनकी ही जुबानी।

WT-: बंदूक वाले गणपति/ग्वालियर

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

INSTAGRAM