Digital Fraud Again And Again And Again…
Be Alert Because Government Is Careless And Poor…
एंकर-: डिजिटलाइजेशन के दौर में किसी का भी बचना बहुत मुश्किल है। कंपनियां आपका डेटा बेच रही हैं और इस पर लगाम लडाने के लिए सरकार अभी तक कोई भी प्रभावी योजना नहीं बना पाई है। और यही वजह है कि आम आदमी लगातार डिजिटल क्राइम का शिकार हो रहा है। और आम आदमी कैसे इनके साइबर अपराधियों के जाल में फँसता है इसका एक नजारा आपको दिखाएँगे। देखिए किस तरह से आम आदमी को कंपनियों की आड़ में मूर्ख बनाकर उसे ठगा जाता है। एक क्लिक और आपका एकाउंट आपका मोबाइल आपकी और आपके परिवार की पूरी डिटेल उनके पास….
देखिए सुनिए और चिंतन कीजिए क्योंकि यहाँ सरकार आपको बचाने नहीं आएगी। आपको अपनी और अपने पैसे की सुरक्षा स्वयं करनी है। क्योंकि सरकार ने तो आपको अपने लाभ के लिए देशी विदेशी कंपनियों के हाथों बेच दिया है और कंपनियां आपको फ्राडस्टर्स को बेच रही हैं।
