प्रदेशाध्यक्ष के सखा राजौरिया की ताजपोशी के मायने

भाजपा में कोई गुटबाजी नहीं… जयप्रकाश राजौरिया

देखिए जिलाध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया से खास बातचीत।

एंकर -: ग्वालियर भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया की ताजपोशी की मायनों में अहम मानी जा रही है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और भारतीय जनता पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ता के तौर पर कई महत्वपूर्ण पदों पर जिम्मेदारी निभा चुके जयप्रकाश राजौरिया क्या ग्वालियर चंबल अंचल में वर्षों से जारी गुटबाजी को खत्म कर पाएंगे। यह एक बड़ा सवाल है क्योंकि केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और भारतीय राष्ट्रीय राजनीति के क्षत्रप रहे विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर के साथ काफी समय से उपेक्षित जय भान सिंह पवैया अनूप मिश्रा जैसे दिग्गजों के बीच अपनी बात रखना राजोरिया के लिए काफी चुनौतीपूर्ण होगा हमारे संवाददाता अनिल शर्मा ने भाजपा के नवागत जिला अध्यक्ष जयप्रकाश राजोरिया से खास बातचीत की भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वी डी शर्मा से दोस्ती पर वे कहते हैं कि वे मेरे मित्र हैं लेकिन उससे पहले मैं भाजपा का कार्यकर्ता हूँ। पार्टी ने मुझे बहीखात दायित्व दिए थे जिसे मैंने पूरी जिम्मेदारी से निभाया है। भाजपा में गुटबाजी को वे सिरे से खारिज करते हैं उनका कहना है कि पार्टी में कोई भी गुटबाजी नहीं है। सबको अपनी बात कहने का हक है।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

INSTAGRAM