13 जिंदगियां छीनने वाली हत्यारी बस हुई न्यायालय में पेश…
देखिए क्या है पूरा मामला
तेज रफ्तार बस ने टैक्सी में सवार 12 महिलाओं ड्राइवर की ली थी जान
ग्वालियर
ग्वालियर के न्यायालयीन इतिहास में पहली बार उस वाहन को कोर्ट द्वारा तलब किया गया जिसके कारण 13 मासूम लोगों की जान चली गई थी। करीब चार साल पहले हुई इस बड़ी सड़क दुर्घटना के लिए जिम्मेदार मानी जा रही बालाजी सर्विस की बस को जिला न्यायालय में पूर्वाह्न पेश किया गया। जहां एडीजे की मौजूदगी में दुर्घटना करनेवाले वाहन की गवाहों ने शिनाख्त की। इस भीषण सड़क दुर्घटना में 12 महिलाओं सहित ऑटो चालक की भी मौत हो गई थी। दरअसल पुरानी छावनी थाना क्षेत्र में चमन पार्क के पास हुई ऑटो और बस की भिडंत के दौरान ऑटो में सवार 12 आंगनवाड़ी केंन्द्रो में खाना बनाने वाली महिलाएं और ऑटो चालक की मौत हो गई थी। यह बस मुरैना की तरफ से ग्वालियर आ रही थी जबकि ऑटो में सवार महिलाएं मुरैना की ओर जा रही थीं। यह सभी महिलाएं बेहद कमजोर और गरीब तबके की थी। तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने इन महिलाओं की मौत पर दुख जताते हुए सभी मृतकों के लिए चार-चार लाख रुपए के मुआवजे की घोषणा की थी।
शादी में पूड़ी बेलने वाली 12 मजदूर महिलाओं की गई थी जान
देखिए पूरी खबर इस वीडियो में
You Tube Link
Facebook Link
https://www.facebook.com/share/v/1CtSikDfMW/
