मतदान में 40 साल का रिकॉर्ड तोड़ ग्वालियर पहले नंबर पर

कलेक्टर को मिला मेहनत का प्रतिफल, राज्यपाल ने किया सम्मानित 

 

 

वर्ष 2024 में हुए लोकसभा चुनाव में जिला कलेक्टर रूचिका सिंह चौहान के नेतृत्व में ग्वालियर जिले ने अपना 40 वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ते हुए इतिहास रच दिया है, और ग्वालियर जिले के सम्पूर्ण मध्य प्रदेश में मतदान में पहले स्थान पर आने के चलते ग्वालियर की कलेक्टर रुचिका सिंह चौहान को राज्यपाल महामहिम मंगू भाई पटेल ने भोपाल में प्रशस्ति पत्र और शील्ड देकर सम्मानित किया। गौरतलब है कि कलेक्टर रुचिका सिंह चौहान ने जमीनी स्तर पर स्वीप अभियान में अहम भूमिका निभाते हुए आम जनता को मतदान के लिए जागरूक किया था और लोकसभा चुनाव में निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से मतदान को सम्पन्न कराने के साथ अपनी जिम्मेदारी का ईमानदारी से निर्वहन किया था।बता दें कि 2024 के लोकसभा चुनाव में ग्वालियर जिले के वोटर टर्न आउट के कारण 40 वर्ष का रिकॉर्ड टूटा जो संपूर्ण मध्य प्रदेश में पहले स्थान पर रहा। खास बात यह कि ग्वालियर कलेक्टर रूचिका सिंह चौहान के साथ जिले के समस्त अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी घर घर जाकर मतदान प्रतिशत बढ़ाने में अपनी भूमिका निभाई।

You Tube Link 

FACEBOOK LINK

https://www.facebook.com/share/r/14B2eHfAgM/

 

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

INSTAGRAM