ऊर्जा मंत्री के गृहजिले में बिजली कंपनी की लापरवाही से आधा दर्जन से ज्यादा गौ वंश की मौत

गौ वंश की मौत से गुस्साए हिन्दू संगठनों ने ऊर्जा मंत्री के खिलाफ लगाए नारे

आधा दर्जन से ज्यादा गौवंश की हाईटेंशन लाइन तार से तड़प कर मौत

एंकर-ग्वालियर शहर के तारागंज इलाके में बंडा पुल के नजदीक बिजली का हाई टेंशन वायर टूट कर गिरने से वहां नीचे बैठी पांच गायों की मौत हो गई.बड़ी संख्या में गायों के हताहत होने की सूचना मिलते ही बजरंग दल के लोग वहां पर जमा हो गए और उन्होंने बिजली विभाग तथा ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न तोमर के खिलाफ नारेबाजी की।उनका कहना है कि स्मार्ट सिटी के नाम पर शहर में घटिया तारों का जाल बिछाया जा रहा है जिससे इस तरह की पशु हानि हो रही है घटनास्थल के नजदीक ही कलारी भी है जहां के शराबी अक्सर यहां आकर बैठ जाते हैं. उनके साथ भी यह घटना हो सकती थी. बजरंग दल के लोगों का आक्रोश इस बात पर भी था कि नगर निगम के अधिकारी मौके पर नहीं आए थे न ही बिजली विभाग के अधिकारी वहां पहुंचे थे। सिर्फ पुलिस थाने के स्टाफ के अधिकारी ही वहां आए और उन्होंने किसी तरह समझा बुझाकर गायों को पोस्टमार्टम के लिए रवाना करवाया। इस दौरान क्षेत्र में करीब डेढ़ घंटे तक माहौल गर्माया रहा।

बाइट-मनोज रजक,बजरंग दल,प्रांत सप्ताहिक मिलन,ग्वालियर

बाइट-अतुल सिंह सोलंकी, थाना प्रभारी, जनकगंज,ग्वालियर

Please follow and like us:
Pin Share
INSTAGRAM