
कड़ाही में कट्टे…..
शक्ति कपूर की पत्नी का कट्टों को धोते वीडियो आया, पुलिस ने अवैध हत्यारों के साथ पकड़ा
आरोपित शक्ति कपूर सखबार व उसके साथी से पकड़े हथियार व बनाने का सामान
मुरैना । घरेलू कामकाजी महिलाएं आमतौर पर बर्तन साफ करते दिखाई देती है, लेकिन एक महिला का वीडियो सामने आया, जो कट्टो को सर्फ के पानी से रगड़ रगड़कर चमकाते दिखाई दे रही थी। पुलिस ने छानबीन की तो महुआ के गणेशपुरा के रहने वाले शक्ति कपूर सखबार की पत्नी का वीडियो है। पुलिस ने रात में बाइक से अवैध हथियार के जाते हुए शक्ति कपूर सखबार व उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया।
जानकारी के मुताबिक महिला तीन चार कट्टे साफ करती दिखी। महुआ पुलिस को पहचान होने के बाद पता चला कि गणेशपुरा का शक्ति कपूर अवैध हथियार बनाने का काम करता है। शुक्रवार की रात ही उसकी धर पकड़ की योजना बनाई। इसी बीच रात 9 बजे पता चला कि शक्ति कपूर अवैध हथियार लेकर जा रहा है। रक्षेड तिराहा पर पुलिस को बाइक आती दिखी। पुलिस को देखकर बाइक सवार भागे तो बाइक फिसलने से दोनों सवार गिर पड़े। पकड़े गए आरोपित शक्ति कूपर सखबार और बिहारी लाल सखबार है। जिनके कब्जे से पुलिस ने एक अधिया और लगभग चार कट्टे तथा अवैध हथियार बनाने का सामान जब्त किया है। पुलिस ने दोनों आरोपित पर आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया।
