ग्वालियर के बॉस का उत्तराधिकारी कौन….?

वीडियो में देखिए रघु के जन्मदिवस पर क्या कहा समर्थकों ने खास रिपोर्ट
ये सवाल तब उठता है जब पहली बार बॉस के छोटे कुँवर प्रबल प्रताप सिंह को उनके समर्थकों ने बॉस का खिताब दे दिया हो। ग्वालियर में हर चौराहे हर गली और हर सड़क पर लगे छोटे बॉस के होर्डिंग प्रबल प्रताप सिंह तोमर को बॉस बनाने का पहला कदम नजर आ रहा है हालांकि इससे पहले कभी बड़े बेटे देवेंद्र प्रताप सिंह तोमर यानि रामू भैया को बॉस नहीं कहा गया लेकिन यहाँ छोटे कुँवर के जन्मदिवस के अवसर पर शहर में लगे होर्डिंग बैनर पोस्टर तो यही बयान कर रहे हैं। हालांकि छोटे कुंँवर रघु भैया के जन्मदिन के मौके पर कमलाराजा अस्पताल में मरीजों की सेवा कर रहे उनके समर्थक दोनों ही भाइयों को बॉस मानते हैं वे ये भी कहते हैं कि रामू भैया और रघु भैया दोनों ही हमें आधी रात को भी काम आते हैं, तो भैया नरेंद्र सिंह तोमर जैसे देश के सबसे कद्दावर नेता जो सौम्य स्वच्छ छवि के साथ राजनीतिक हलकों में साइलेंट किलर के तौर पर जाने जाते हैं उनकी राजनीतिक विरासत का हकदार कौन होगा क्योंकि विरासत तो एक को ही सम्हालनी पड़ती है चाहे रघु हों या रामू ।
