Headlines

BCCI MPCA बने खिलाड़ियों की जान के दुश्मन

T20 मैच से पहले खिलाड़ियों की सुरक्षा में बड़ी चूक,
BCCI की बंद आँखें नहीं देख पाईं MPCA की कारस्तानी

देखिए खास रिपोर्ट….

https://fb.watch/v0E-4DrVrP/?mibextid=Nif5oz
क्या मध्यप्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन खिलाड़ियों की जान के साथ खिलवाड़ कर रहा है कहावत है कि घर की मुर्गी दाल बराबर तो समझा जा सकता है कि एमपीसीए और बीसीसीआई के लिए भारतीय खिलाड़ियों की जान की कोई कीमत नहीं होगी लेकिन कम से कम भारत की सरजमीं पर पधारे बांग्लादेशी मेहमानों का ही ध्यान रख लेते।

जहाँ ठहरे वहाँ खतरा जहाँ खेलेंगे वहाँ भी स्थिति खतरनाक
ग्वालियर के शंकरपुर स्थित नवीन स्टेडियम की बात कर लें जहाँ सभी खिलाड़ी चार दिन तक मैच की प्रेक्टिस करेंगे, ऊषा किरण पैलेस की बात कर‌ लें जहाँ देश‌ के लिए खेलने वाले भारतीय खिलाड़ी ठहरे हैं या फिर बात करें शहर के 4 स्टार होटल रैडीसन की जहाँ बांग्लादेश की मेहमान टीम को ठहराया गया है, दरअसल इन सभी इमारतों में खिलाड़ियों के साथ हादसा हो सकता है और ये हम नहीं कह रहे ये बयान करते हैं ये दस्तावेज जो प्रशासन द्वारा दिए जाते हैं,‌ नए स्टेडियम में जहाँ T 20 मैच का आयोजन होना है वहाँ स्टेडियम बनने के बाद अब तक लिफ्ट की ऑडिट नहीं की गई है इसके साथ जिन‌ होटलों में अंतरराष्ट्रीय स्तर की दोनों टीमों के खिलाड़ी रुके हुए हैं वहाँ की लिफ्ट की ऑडिट रिपोर्ट 1 सितम्बर को‌ एक्सपायर हो‌ चुकी है, यहाँ बड़ा सवाल सिस्टम पर है जिसे जनता की जान की परवाह तो बिल्कुल नहीं है ये नजर आता है लेकिन ग्वालियर आए विदेशी मेहमानों के साथ भी ऐसा सुलूक कि उनकी जान पर ही बन आए। और तो और हॉस्पिटैलिटी इंडस्ट्री में बड़ा‌ नाम माने‌ जाने वैलकम ग्रुप के होटल वाले ऊषा किरण पैलेस और दूसरे रैडीसन होटल के मैनेजमेंट की चूक खिलाड़ियों पर कितनी भारी पड़ सकती है ये कोई नई जानता।
वहीं सबसे बड़ी लापरवाही तो क्रिकेट खिलाड़ियों के जरिए अथाह पैसा कमाने वाली संस्था एमपीसीए और बीसीसीआई की है जिन्होंने बिना कुछ देखे मैच का आयोजन अधूरे स्टेडियम में करवा दिया वहीं होटलों के बड़े नाम देखकर ही उन्हें खिलाड़ियों के लिए आरक्षित कर दिया,

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

INSTAGRAM