Headlines

दलित समाज पर गुर्जरों की दबंगई_दो दर्जनों लोगों ने किया जानलेवा हमला

दलितों पर टूटा दबंगों का कहर_आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल। 

ट्रॉमा सेंटर में भर्ती,पुलिस जांच में जुटी।

https://www.facebook.com/share/v/1BhZDM15MQ/

एंकर-ग्वालियर में दलितों पर दबंगों का कहर टूटा है। यहां के हस्तिनापुर थाना के दयेली गांव में दलित समाज के आधा दर्जन लोगों को जमीनी विवाद पर गुर्जर समाज के लोगों दो दर्जन से अधिक लोगों ने एक राय होकर। दलित समाज के लोगों को लाठी डंडों से जमकर पीटा। इस घटना में

दलित समाज के कोमल सिंह जाटव,नीरज सिंह ,अमर सिंह ,चन्दन सिंह ,अजय सिंह , रामवरण सिंह घायल हो गए। पीड़ितों ने गांव के बृष्णदेव गुर्जर,छुन्ना गुर्जर ,महावीर गुर्जर,भूपेंद्र गुर्जर,गजेंद्र गुर्जर और उनके साथ आये 40 से 50 ने घेर कर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है। पीड़ितों को जिला अस्पताल मुरार में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने दलित समाज के लोगों की शिकायत पर आरोपीगणों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है। दलित समाज के लोगों का जमीन को लेकर गुर्जर समाज के लोगों से पुराना विवाद चल रहा है। इसी बात को लेकर गुर्जर समाज के लोगों ने दलित समाज के लोगों को घेर कर उन पर लाठियां बरसाईं और उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस घटना से पूरे इलाके में दहशत फैल गई। गांव के दलित लोग घबराए हुए हैं। पुलिस ने उन्हें सुरक्षा मुहैयाकराए जाने का आश्वासन दिया है, इसके साथ ही पुलिस ने गुर्जर समाज के दबंग लोगों को जल्द गिरफ्तार करने का दावा किया है।

बाइट-रोबिन जैन,सीएसपी,ग्वालियर

Please follow and like us:
Pin Share
INSTAGRAM